Translate

Friday, February 14, 2020

गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आवाहन


बिलारी ।नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्रीराम मैरिज हॉल में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।संगोष्ठी में ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ, नवंबर माह में पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा, तहसील स्तरीय समन्वय समिति का गठन , बिलारी में गायत्री परिवार के कार्यालय निर्माण तथा परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की संगोष्ठी से पूर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युग दृष्टा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य आदि शक्ति मां गायत्री शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी के चित्र पर जिला समन्वय आई पी सिंह तथा जोन प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने उच्च स्वर में गायत्री महामंत्र  के साथ पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। जिला समन्वय आईपी सिंह ने कहा कि आज के दौर में चारों तरफ हाहाकार मचा है। हर व्यक्ति पीड़ित है उस सबका  मुख्य कारण है हमारे खान-पान और व्यवहार  मैं परिवर्तन होना।चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि आज मनुष्य अपने स्वाद के कारण  न खाने योग्य पदार्थों का भक्षण कर अनेकों बीमारियों से ग्रस्त होता जा रहा है तथा ईश्वर से दूरी बनाए हुए हैं ।उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि गांव-गांव जन-जागरण  कार्यक्रम चलाकर युवाओं को नशा पान, मध्य पान से होने वाले हानियों को बताकर उनके स्वर्णिम जीवन को बचाया जाए। गायत्री परिजनों से आव्हान किया कि वह गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे युवा पथभ्रष्ट होने से बच सकें। जोन प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने कहा कि नवंबर माह में बुद्धि को परिवर्तित करने के लिए प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होना आवश्यक है। प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से युवाओं की बुद्धि को परिवर्तित किया जा सकता है। ग्राम स्वराज, गंगा सफाई अभियान ,झोला पुस्तकालय  नशा उन्मूलन , बाल संस्कार शाला, सत साहित्य का प्रचार व विस्तार आदर्श ग्राम बनाने के लिए  रैलियों द्वारा जन जागृति लाई जाए। संगोष्ठी में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र गुप्ता राम सिंह यादव आचार्य विजयपाल सिंह राघव अमर सिंह बी पी सिंह कुलदीप नेत्रपाल सिंह इंद्रपाल सिंह महेंद्र यादव रामचंद्र सैनी सुखबीर यादव सुरेश यादव कृष्ण वीर शर्मा रमेश यादव चेतन पाल सिंह आदित्य राघव चौधरी विजय सिंह दलपत सिंह आदि सहित अन्य गायत्री परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह यादव तथा संचालन विजय पाल सिंह राघव व सुखबीर सिंह  ने संयुक्त रूप से किया ।

राघवेंद्र सक्सेना बीनू ब्यूरो चीफ मुरादाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: