Translate

Thursday, December 23, 2021

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह : तनवीर

सपाइयों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सभी ने चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और साथ ही किसानों के लिए हमेशा संघर्ष करने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खाँ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे उन्होंने पूरी जिंदगी किसानों के लिए संघर्ष किया। चौधरी चरण सिंह की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह दूरदृष्टा थे। उनका जीवन व्यक्तित्व जातिवाद से परे सर्वसमाज के लिए रहा। सादगी ही उनका सबसे बड़ा हथियार थी। सपा के पुवायां विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे। एमएलसी अमित यादव रिंकू ने बताया कि चौधरी चरण सिंह सदैव कहते थे कि असली भारत गांवों में बसता है। अगर देश को उठाना है, तो पुरुषार्थ करना होगा। राष्ट्र तभी संपन्न हो सकता है, जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो। इस मौके पर विधायक शरदवीर सिंह, ददरौल विधानसभा प्रभारी राजेश वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, सय्यद रिजवान अहमद, कपिल वर्मा, अनवर अली, गायत्री वर्मा, संजीव वर्मा, सलोना कुशवाहा, अतिउल्ला सिद्दीकी, इम्तियाज मंसूरी, सुखबीर सिंह चौहान, पंकज सर्राफ, प्रसून कुमार आदि मौजूद रहे।