Translate

Friday, February 21, 2020

23 फरवरी को निकलेगी संत गाडगे अंबेडकर जन चेतना यात्रा

शाहजहांपुर में संत गाडगे की तीसरी प्रतिमा स्थापित


शाहजहांपुर। मानवता के पुजारी राष्ट्रसंत बाबा गाडगे की शाहजहांपुर जिले के रामबाग मिश्रीपुर पार्क में तीसरी प्रतिमा संत गाडगे सेवा आश्रम पट्टी बहादुरपुर शाहजहांपुर के अनुयायियों द्वारा स्थापित की गई। यहां से पिछले कई वर्षों से संत गाडगे जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा निकाली जाती रही है। जो पूर्व की भांति 23 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से संत गाडगे अंबेडकर जनचेतना यात्रा के रूप में निकाली जाएगी। जो रामबाग पार्क से  रौसर-कोठी कनेंग, पसियानी, गोरी, अहमदनगर होते हुए संत गाडगे सेवा आश्रम पट्टी बहादुरपुर शाहजहांपुर में समाप्त होगी। बृहस्पतिवार को मिश्रीपुर में संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार कनौजिया के निजी कार्यालय पर आयोजित की गई मीटिंग को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार कनौजिया ने कहा कि आज राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए सामाजिक क्रांति की आवश्यकता है जो समाज को समर्पित कार्यकर्ताओं के बगैर नहीं आ सकती। संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार कनौजिया ने कहा गांव-गांव बाबा के उद्देश पहुंचाने के कारण जन चेतना यात्रा का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष रामवीर कनौजिया अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास संस्था संत गाडगे सेवा आश्रम के संस्थापक/अध्यक्ष विष्णु दयाल कनौजिया ने संबोधित किया कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव शरद कुमार कनौजिया संरक्षक मंडल राजकिशोर कनौजिया, सिंधौली ब्लॉक अध्यक्ष अजय कनौजिया, अनिकेत जिलाउपाध्यक्ष, शक्ति कनौजिया,   भावल खेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भगवन्नू कनौजिया, संरक्षक मंडल राजकिशोर कनौजिया, फूल सिंह, अभिषेक मित्रा एडवोकेट, अश्वनी मित्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहजहाँपुर से अनन्त राम की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: