Translate

Saturday, July 11, 2026

अमित सहना

शाहजहाँपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की संगठनात्मक बैठक का आयोजन शाहजहाँपुर में किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह शिवाजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना चाहिए। साथ ही पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया बैठक में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, योग मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

Friday, July 10, 2026

AIMIM की संगठन विस्तार बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

मोहम्मद सलमान बने रमियाबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष

हारून एम एच रज़ा वाहिदी, अक्रॉस टाइम्स
लखीमपुर।  निघासन खीरी विधानसभा निघासन के ब्लॉक रमियाबेहड़ अंतर्गत ग्राम सभा मल्लबेहड़ में गुरुवार, 10 जुलाई को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को ग्राम सभा एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा नई नियुक्तियों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सेंट्रल जोन प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी नजमुल हसन सिद्दीकी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जिला महासचिव हनीफ खान, यूथ जिला अध्यक्ष आसिफ अहमद आशु, यूथ जिला सचिव सोहेल गाजी, लखीमपुर सदर यूथ विधानसभा अध्यक्ष इरफान अंसारी, लखीमपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अजय कुमार एडवोकेट, धौरहरा विधानसभा अध्यक्ष महताब खान, रमियाबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष साबिर अली, धौरहरा विधानसभा उपाध्यक्ष साजिद खान, धौरहरा नगर अध्यक्ष हाफिज इमरान हिदायती, अरमान खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को AIMIM से जोड़ने का भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर कई अहम संगठनात्मक फैसले लिए गए। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मोहम्मद सलमान, रवि भाई, आसिम भाई एवं उनके सहयोगियों की मौजूदगी में मोहम्मद सलमान को ब्लॉक अध्यक्ष, रमियाबेहड़ (निघासन) नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इस घोषणा पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा, “हमारा लक्ष्य 2027 से पहले हर बूथ पर पार्टी का एक मजबूत कार्यकर्ता खड़ा करना है। AIMIM गरीब, मजलूम और हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज है, जिसे हर गांव तक ले जाना है।” वहीं प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी नजमुल हसन सिद्दीकी ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों पर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए AIMIM को निघासन विधानसभा में एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित किया जाएगा ।

सबली टोल प्लाजा के पास पेड़ पर चढ़ा दो मीटर का लंबा अजगर

वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर किया सफल रेस्क्यू

राजीव कुमार कुशवाहा,अक्रॉस टाइम्स 
पुवायां,शाहजहाँपुर। पुवायां सबली टोल प्लाजा के पास आज उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब दो मीटर लंबा अजगर एक पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब दो घंटे तक सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं वन्यजीव दिखाई दें तो घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और रेस्क्यू अभियान को देखने के लिए भीड़ लगी रही।

जिला बदर अपराधी को अवैध तमंचे के साथ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजीव कुमार कुशवाहा, अक्रॉस टाइम्स 
शाहजहांपुर । थाना चौक कोतवाली पुलिस ने समय सीमा से पूर्व जनपद में प्रवेश करने वाले जिला बदर अपराधी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राईडर पुत्र रमेशचन्द्र, निवासी मोहल्ला नवादा इन्देपुर बुधवार रात मोहल्ला अजीजगंज में गर्रा नदी के किनारे खड़ा है और उसके पास अवैध तमंचा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि एडीएम न्यायिक के आदेश पर उसे 07.06.2026 को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे शहर में आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 228/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार रात 3:44 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक गिरा,

सोनू सिंह ,अक्रॉस टाइम्स
आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के ग्राम नयावास, बिहारीपुर में शुक्रवार कि सुबह 6:30 बजे के करीब लगातार हुई तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि या चोट नहीं हुई। मकान मालिक गणेश सिंह पुत्र नरसिंह ने बताए  हैं। कि घटना के समय घर में मौजूद अंकित, गणेश, पप्पी सहित कुल चार लोग सुरक्षित हैं।घटना की सूचना तत्काल छलेसर पुलिस चौकी को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन से ऐसे भवनों का सर्वे कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

किसान नेता विश्वकान्त मिश्रा ने विधानसभा एत्मादपुर के ग्राम नगला पचौरी में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की बात सूनी

सोनू सिंह,अक्रॉस टाइम्स
आगरा। बरहन किसान नेता विश्वकान्त मिश्रा ने विधानसभा एत्मादपुर के ग्राम नगला पचौरी में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की बात सूनी ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव की सड़क निर्माण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जनसमस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया है।कि क्षेत्र में अनेक सड़कें बन रही हैं।लेकिन मात्र 600 मीटर का एक आवश्यक मार्ग कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद आज भी उपेक्षा का शिकार है। बरहन जाने के लिए लोगों को लगभग 3.50 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।जबकि इस छोटे से कच्चे मार्ग का निर्माण हो जाने पर यह दूरी घटकर मात्र 1.50 किलोमीटर रह जाएगी। इससे ग्रामीणों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत होगी तथा आवागमन भी अत्यंत सुगम हो जाएगा। किसान नेता विश्वकान्त मिश्रा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से इस विषय में वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की तथा ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी इस जनहित की मांग को पूरी गंभीरता के साथ संबंधित स्तर तक पहुँचाकर समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

शाहजहाँपुर_में_जनसत्ता_दल (लोकतांत्रिक) की संगठनात्मक बैठक संपन्न

अमित सहाना,अक्रॉस टाइम्स
शाहजहाँपुर। जनसत्ता_दल (लोकतांत्रिक) की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह शिवाजी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह एवं योग मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Tuesday, July 7, 2026

दो माह से लो वोल्टेज से जूझ रहे 70 परिवार, बिजली विभाग के खिलाफ उपकेंद्र पर प्रदर्शन, लाइनमैन पर रिश्वत मांगने का आरोप

आदित्य भारद्वाज, अक्रॉस टाइम्स 
बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर गांव में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। गांव के करीब 70 से 80 महिला-पुरुष विद्युत उपकेंद्र बल्लिया पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में पिछले लगभग दो माह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इतना कम वोल्टेज मिल रहा है कि घरों में केवल मीटर की लाइट जलती है, जबकि पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य बिजली उपकरण चल ही नहीं पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि मोहल्ले की बिजली लाइन वर्षों पुरानी और जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह तार ढीले और क्षतिग्रस्त होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है, फिर भी विभाग की ओर से लाइन बदलने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने गांव में तैनात लाइनमैन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि बिजली संबंधी खराबी ठीक कराने के लिए वह लोगों से पैसे मांगता है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले भी कई बार मोहल्ले के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर उसे रुपये दिए, तब जाकर बिजली से जुड़े कार्य कराए गए। आरोप है कि इस बार लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के नाम पर भी 7 हजार रुपये की मांग की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने लाइनमैन को तत्काल हटाने और उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर विद्युत उपकेंद्र के जेई शैलेश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर वापस लौट गए। उपखंड अधिकारी प्रथम कामेश कुमार ने बताया कि संबंधित मोहल्ले में पुरानी और जर्जर बिजली लाइन होने के कारण वोल्टेज की समस्या आ रही है। नई केबल डलवाने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइनमैन पर लगाए गए रुपये मांगने के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में जाहिद अंसारी, महावीर, औरंगजेब, अबरार, इकरार, अलीजान, रेहाना परवीन, जमालुद्दीन, इस्माइल, साबिर, सोहेल, सलाम, यासीन, अशफाक, चांद बाबू, अनवार, शादाब, भूरी, नाजरा, मेहनाज, मुन्नी, कमर जहां, असगरी, रुखसाना सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

सीएचसी भदपुरा में कन्या जन्मोत्सव मनाया, नवजात बेटियों को बेबी किट भेंट

आदित्य भारद्वाज, अक्रॉस टाइम्स 
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक भदपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर रिंकी सैनी एवं जेंडर स्पेशलिस्ट शारीन ने नवजात बेटियों के जन्म पर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को बेबी क्लॉथ किट वितरित की गई तथा केक काटकर बेटियों के जन्म का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीघेश, स्टाफ नर्स ज्योति कन्नौजिया, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजेश्वरी गंगवार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ बना जनआंदोलन, वन महोत्सव-2026 का हुआ भव्य समापन

एनसीसी कैडेट्स, विश्वविद्यालय, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने किया पौधरोपण, सीड बॉल अभियान व जागरूकता रैली से गूंजा जनपद
संवाददाता, अक्रॉस टाइम्स
शाहजहाँपुर। "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" की थीम पर आयोजित वन महोत्सव-2026 का समापन जनपद में उत्साह, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार के निर्देशन में वन विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न रेंजों में पौधरोपण, जनजागरूकता रैली, सीड बॉल अभियान तथा ग्रामीण सहभागिता जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय परिवार, ग्रामीणों तथा वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वन महोत्सव के समापन अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद (एस.एस.) विश्वविद्यालय, शाहजहाँपुर में कुलपति के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय परिवार के साथ व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से एक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने "पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ", "हर घर एक पौधा" तथा "एक पेड़ माँ के नाम" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही उचौलिया वन क्षेत्र में वन विभाग की अभिनव पहल के तहत स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में जंगल के विभिन्न हिस्सों में सीड बॉल का वितरण किया। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए किए गए इस अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक रूप से नए पौधों का अंकुरण बढ़ाना तथा वन क्षेत्र में हरियाली एवं जैव विविधता को समृद्ध करना है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लेते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। वहीं जलालाबाद रेंज के अंतर्गत मिर्जापुर बीट के ग्राम रहेमदासपुर में वन महोत्सव का आयोजन जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने हरिशंकरी का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ ग्रामीणों ने आम, जामुन, अमरूद सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को प्रकृति और अपनी मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है। अभियान के दौरान लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में ये पौधे विकसित होकर जनपद की हरित संपदा को समृद्ध कर सकें। वन महोत्सव-2026 के समापन पर वन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। विभाग का विश्वास है कि जनसहभागिता से शाहजहाँपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सकेगा।