Translate

Friday, February 21, 2020

दूल्हा बने भोले,बारात लेकर चले गौरा मैया को ब्याहने


आगरा।। आज बहुत ही खुशी का दिन  है भोले बाबा मंद मंद मुस्कुराते दूल्हे के रूप में बहुत ही सुंदर लग रहे थे आज शहर के कमला नगर क्षेत्र से भक्त मंडल के तत्वाधान में धूमधाम से शिव बारात का शुभारंभ किया गया कमला नगर बी ब्लॉक से शिव बारात प्रारंभ हुई। ढोल ताशे बैंड बाजों के साथ करीब दो दर्जन आकर्षण झांकियां शिव बारात की शोभा बढ़ा रही थी मार्ग पर हजारों शिवभक्त बरात में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत सत्कार कर रहे थे शिव बारात में दिल्ली के कलाकारों द्वारा स्वरूपों को बनाया गया जिसमें गणेश जी नंदी पर सवार भोलेनाथ राधा कृष्ण मित्र स्वरूप बरसाने की होली करते हुए शिव विवाह की सवारी महाकाल भस्म बाबा शिव महिमा की झांकी कैलाश पर्वत पर विराजमान भोले बाबा उधर भोले बाबा की बारात में भूत प्रेत शुक्र शनि साधु संत सभी स्वरूप बैंड बाजों की मधुर धुन पर नाचते गाते चल रहे थे भोले बाबा की आरती कर शुभारंभ आगरा के मेयर नवीन जैन वीनू महाजन मंदिर के महंत पंडित सुनील नागर कांतानगर कपिल नागर बल्केश्वर के पार्षद विमल गुप्ता अमित ग्वाला बृजमोहन अग्रवाल अजय गुप्ता राजीव बंटी मनमोहन शर्मा गिराज बंसल समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल अन्य समाजसेवी बारात में शामिल हुए।

सोनू सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: