Translate

Saturday, February 29, 2020

प्रेमिका के चक्कर में प्रेमी ने की अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या


आगरा।। जनपद के थाना कागारौल  पुलिस को मिली सफलता महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा प्रेमिका के चक्कर में पति ने अपनी पत्नी की गुरुवार की रात को गोली मारकर की  हत्या ताज नगरी में अपना ही खून अपने ही खून का प्यासा हो रहा है।आए दिन हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।थाना कागारौल के गांव नगला परमार में गुरुवार आधी रात को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पीछे घर की लक्ष्मी का खून कर दिया महिला जब पास के ही गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। शादी समारोह में से घर वापस लौटी तो पति ने महिला को रात में  गोली मार दी गई महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए आगरा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस के होश उड़ गए महिला के पति नेत्रपाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। घर में रखे लाखों के जेवरात भी लूट लिए गये पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई गोली मार घंटे नहीं बीते कि पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध के चलते घर में हर रोज झगड़ा होता था। पति द्वारा ही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पति लूट की घटना को अंजाम देना चाहा था।लेकिन सच्चाई सामने आ गई मृतका के पिता द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी की शादी 9 वर्ष पहले भरतपुर राजस्थान से हुई थी शादी के बाद से ही मृतका को पूरी जानकारी हो गई थी। कि उसके पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। हर रोज इसका विरोध किया जाता था। लेकिन आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। लता ने अपने पिता को भूरी जानकारी दे दी तभी से आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था।बीती रात उसे मौका मिल गया और अपनी पत्नी के गोली मारकर हत्या कर दी गई एसपी वेस्ट रवि कुमार ने दी जानकारी गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश कुमार एसआई मनोज शर्मा शामिल रहे।

सोनू सिंह मण्डल ब्यूरो आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: