Translate

Sunday, February 23, 2020

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को निःशुल्क रहन-सहन की व्यवस्था उपलब्ध

पात्र व जरूरतमंद व्यक्ति वृद्धाश्रम का ले लाभ : सीडीओ


रायबरेली ।। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम जनपद में आई0टी0आई0 परिसर में संचालित है। इस वृद्धाश्रम में निराश्रित/परिवार से उपेक्षित वृद्धजन (पुरूष/महिला) जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, आश्रितों द्वारा देख-रेख न कर सकने की दशा में निवास कर सकते है। इस वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को निःशुल्क आवास, भोजन, बिस्तर, कपड़े तथा रहन-सहन हेतु सभी सुविधाये उपलब्ध करायी जाती है। वृद्धाश्रम की क्षमता 150 की है तथा वर्तमान समय में 79 वृद्धजन ही नामांकित है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये है कि आप अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय कर्मिकों के माध्यम से जन सामान्य को इस योजना से लाभान्वित कराने हेतु चयनित कराये, जिससे वृद्धाश्रम को पूरी क्षमता से संचालित कराते हुए अधिक से अधिक पात्र व जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हो सके। वृद्धाश्रम का दूरभाष नम्बर 9452475277 तथा 9935526900 है, जिस पर किसी भी समय सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: