Translate

Sunday, February 23, 2020

राष्ट्र सन्त गाडगे की जयंती पर उनके विचारों पर चलने का दिया संदेश


रायबरेली।। अखिल भारतीय सन्त गाडगे महासभा संगम के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार चौधरी के नेतृत्व में डीएम आवास स्थित बाबा सन्त गाडगे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके विचारों एवं उनके बताये गये रास्तों को अपनाकर हर व्यक्ति महान बन सकता है। श्री चौधरी ने वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके विचारों में भूखे को अन्न रोटी दो, प्यासे को पानी पिलाओ, वस्त्रहीन लोगों को वस्त्र दो, गरीब बच्चों को शिक्षा में मदद करो और कहा कि दुःखी और निराश लोगों को हिम्मत दो यही सच्चा धर्म और यही सच्ची ईश्वर भक्ति है और कहा कि बाबा गाडगे डेबूजी झिंगराजे जागेरकर साधारणतः सन्त गाडगे महाराज और गाडगे बाबा के नाम से जाने जाते थे। वे एक समाजसुधारक और घुमक्कड़ भिक्षुक थे जो सामाजिक विकास करने हेतु साप्ताहिक उत्सव का आयोजन करते थे। इस मौके पर अजीत चौधरी ने कहा कि उनका वास्तविक नाम देवीदास डेबूजी था। महाराज का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अजन गांव सुरजी तालुका के शेडगाओ ग्राम में एक धोबी परिवार में हुआ था। वह एक घूमते फिरते सामाजिक शिक्षक थे। पैरों में फटी हुई चप्पल और सिर पर मिट्टी का कटोरा ढककर पैदल ही यात्रा किया करते थे और यही उनकी पहचान थी। इसी कड़ी में व्यापार मण्डल के नेता जी0सी0 सिंह चौहान ने कहा कि बाबा सन्त गाडगे ही स्वच्छता अभियान के जनक हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र सहित समग्र भारत में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, जनजागरण एवं सामाजिक क्रान्ति के अविरल स्त्रोत के उद्वाहक थे। सन्त गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी, 1876 को महाराष्ट्र के अकोला जिले के खाटपुर गांव त्रयोदशी कृष्णपक्ष महाशिवरात्रि के पावन पव पर बुधवार के दिन धोबी समाज में हुआ था। बाबा 20 दिसम्बर, 1950 को ब्रह्मलीन हो गये। इसी कड़ी में विजय गौतम ने कहा कि सन्त गाडगे बाबा का समाज उत्थान एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने मानवता की भलाई के लिए कई सन्देश दिये। इस मौके पर मुख्य रूप से नेपाल सिंह, शशांक शेखर, संदीप चौधरी, राहुल चौधरी, शैलेन्द्र यादव, सुनील निर्मल, विमलेश शर्मा, सूर्यकान्त कश्यप, अजितेश कौशल आदि सैकड़ों लोगों ने बाबा को पुष्पार्पित कर नमन किया। 

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: