मोहम्मद सलमान बने रमियाबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष
हारून एम एच रज़ा वाहिदी, अक्रॉस टाइम्स
लखीमपुर। निघासन खीरी विधानसभा निघासन के ब्लॉक रमियाबेहड़ अंतर्गत ग्राम सभा मल्लबेहड़ में गुरुवार, 10 जुलाई को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को ग्राम सभा एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा नई नियुक्तियों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सेंट्रल जोन प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी नजमुल हसन सिद्दीकी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जिला महासचिव हनीफ खान, यूथ जिला अध्यक्ष आसिफ अहमद आशु, यूथ जिला सचिव सोहेल गाजी, लखीमपुर सदर यूथ विधानसभा अध्यक्ष इरफान अंसारी, लखीमपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अजय कुमार एडवोकेट, धौरहरा विधानसभा अध्यक्ष महताब खान, रमियाबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष साबिर अली, धौरहरा विधानसभा उपाध्यक्ष साजिद खान, धौरहरा नगर अध्यक्ष हाफिज इमरान हिदायती, अरमान खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को AIMIM से जोड़ने का भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर कई अहम संगठनात्मक फैसले लिए गए। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मोहम्मद सलमान, रवि भाई, आसिम भाई एवं उनके सहयोगियों की मौजूदगी में मोहम्मद सलमान को ब्लॉक अध्यक्ष, रमियाबेहड़ (निघासन) नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इस घोषणा पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा, “हमारा लक्ष्य 2027 से पहले हर बूथ पर पार्टी का एक मजबूत कार्यकर्ता खड़ा करना है। AIMIM गरीब, मजलूम और हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज है, जिसे हर गांव तक ले जाना है।” वहीं प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी नजमुल हसन सिद्दीकी ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों पर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए AIMIM को निघासन विधानसभा में एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित किया जाएगा ।
No comments:
Post a Comment