Translate

Sunday, February 23, 2020

ब्रह्माकुमारियों ने मनाया ईश्वरीय विद्यालय का 84वां जन्मदिन


रायबरेली। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय का 84 वां जन्मदिन साहू मार्केट मुंशीगंज में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल चैहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चैहान का ब्रह्माकुमारियों ने स्वागत किया। जी.सी.सिंह के नारे के साथ चैहान भैया आगे बढ़ो हम सब तुम्हारे साथ है। चैहान  ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  इस मौके पर बहन कु. सुधा, सुनीता ने मुख्य अतिथि जी.सी.सिंह चैहान को प्रतीक चिन्ह भेंट किया और प्रत्येक माह में एक बार आने का आग्रह किया।  प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह कार्यक्रम को संबोधित किया। महाशिवरात्रि को लेकर भगवा भोलेनाथ आश्रम में सभी ब्रह्माकुमारियों होली मिलन सम्मारोह में आने का निवेदन किया  और कहा कि अगर मैं रायबरेली में रहा तो मैं आपके आश्रम में आऊंगा। इस पर प्रदेश महामंत्री स.औतार सिंह मोंगा ने सभी  को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि महिला ही दो घरों को जोड़ने का काम करती है, परिवार को सुखी रखती है। इस मौके पर प्रदीप शाहू, अरविन्द केवट, मो. नजर भाई, महराजगंज अध्यक्ष राज प्रजापति,सुनीता, संतोष देवी बनारस, लक्ष्मीशंकर, मनोज मीरा देवी हरियाणा, जगन्ना देवी कलकत्ता, राजकुमारी हरियाणा, प्रेशक बहन कुमारी सुधा सन्याकिल विश्वविद्यालय, ब्रह्मकुमारी मुंशीगंज आदि मौजूद रही। 

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: