अमित सहना
शाहजहाँपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की संगठनात्मक बैठक का आयोजन शाहजहाँपुर में किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह शिवाजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना चाहिए। साथ ही पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया बैठक में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, योग मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।
No comments:
Post a Comment