सोनू सिंह ,अक्रॉस टाइम्स
आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के ग्राम नयावास, बिहारीपुर में शुक्रवार कि सुबह 6:30 बजे के करीब लगातार हुई तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि या चोट नहीं हुई। मकान मालिक गणेश सिंह पुत्र नरसिंह ने बताए हैं। कि घटना के समय घर में मौजूद अंकित, गणेश, पप्पी सहित कुल चार लोग सुरक्षित हैं।घटना की सूचना तत्काल छलेसर पुलिस चौकी को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में जर्जर और कच्चे मकानों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन से ऐसे भवनों का सर्वे कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।
No comments:
Post a Comment