Translate

Friday, May 31, 2019

आशा ज्योति केंद्र पर आई सात माह की गर्भवती ने लगाए पति और सास पर गंभीर आरोप


आगरा।। गर्भवती ने पति पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। कहा कि सात माह की गर्भवती होने के बाद भी पति और सास मारपीट करते हैं। पति यातनाएं दे रहा है। कई दिन खाना भी नहीं दिया जाता है। पीड़िता ने आशा ज्योति केंद्र में शिकायत दर्ज कराई है। थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी महिला गुरुवार की दोपहर को बुरी हालत में आशा ज्योति केंद्र पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पति का रवैया क्रूर है। वह आए दिन मारपीट करता है। चिमटे से दागता है। सात माह की गर्भवती है मगर इसके बाद भी शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है।


देवेंद्र कुमार बघेल क्राइम संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: