Translate

Saturday, May 25, 2019

प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में भाजपाइयों में दिखी खुशी की लहर


रायबरेली। महराजगंज भारत देश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बांटी मिठाईयां तथा दगाए गोले। बताते चलें कस्बा स्थित मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू सिंह की अगुवाई में सेकंडों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बांटी मिठाईयां तथा गोले दगाए। भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू ने कहा कि यह हमारे देश की जनता की जीत है कार्यकर्ताओं की जीत है और सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत हुई है। इस अवसर पर सरदार फतेह सिंह, अन्नू सिंह, अनुज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश वर्मा, पवन साहू, एमडी पासी, दस्सू सिंह, अनुपम जायसवाल, मंगली सिंह सहित सेकंडों की संख्या में मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिला मंत्री सुधा अवस्थी अपने आवास पर जीत की खुशी मनाते हुए अपने पदाधिकारियों के साथ शक्ति रस्तोगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संगीता जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा त्रिवेदी, मंडल उपाध्यक्ष सभी के साथ अपने आवास पर लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया तथा  पदाधिकारियों ने बांटी मिठाईयां तथा दगाए गोले। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी ने कहा ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा दीपक जला कर जीत की खुशियाँ मनाई।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: