Translate

Wednesday, May 22, 2019

पिंटू ठाकुर की अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग


बिलारी,मुरादाबाद।।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तहसील अध्यक्ष पिंटू ठाकुर की अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर उन्हें अंतिम विदाई दी। हर कोई घटना की निंदा कर रहा था। अंत्येष्टि में एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, राज मंत्री चेतन चौहान के भतीजे अनुज चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी मेजर जे पी सिंह, भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख अनोखी लाल यादव के प्रतिनिधि अजय यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, अध्यक्ष डॉ विजय शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वास यादव, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक डॉक्टर हुकुम सिंह संजय राणा डंबर सिंह कौशल सिंह पवन प्रताप सिंह तेजभान सिंह राघव अभिषेक ठाकुर आदि बहुत से लोग शामिल रहे। दूसरी तरफ पिंटू ठाकुर की हत्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

राघवेंद्र सक्सेना बीनू क्राइम संवाददाता मुरादाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: