Translate

Saturday, May 25, 2019

द मिलियन फारमर्स स्कूल (किसान पाठशाला) में गन्ना विभाग पहली बार प्रतिभाग करेगा



शाहजहाँपुर।। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया है कि ‘‘द मिलियन फारमर्स
स्कूल (किसान पाठशाला) में गन्ना विभाग पहली बार प्रतिभाग करेगा। ‘‘सर्वे
के साथ-साथ गन्ना खेती एवं विभागीय जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसान पाठशाला में द मिलियम फामर्स स्कूल गन्ना किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिये एक सशक्त माध्यम है। इसके आयोजन से निश्चित रूप से किसानो के लाभ मिलेंगा। कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग ही प्रतिभाग करते थे। इस बार गन्ना विभाग भी इसमें प्रतिभाग करेगा। विगत वर्षो में गन्ना विभाग के प्रतिभाग न करने से जनपद के 1.60 लाख किसान गन्ना विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी से वंचित रह जाते थे। इस कार्य हेतु विभाग के 44 गन्ना पर्यवेक्षक जनपद की 85 गन्ना बाहुल्य न्याय पंचायतों में गन्ना से सम्बन्धित समस्त जानकारियो को गन्ना किसानों तक पहुंचायेगें, इन गन्ना पर्यवेक्षकों की निगरानी के लिये उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी ददरौल, भूमि संरक्षण अधिकारी (गोमती) जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी खुदागंज, सिधौंली एवं बण्डा, जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह मिलियम फामर्स स्कूल 11,13,18 व 20 जून 2019 को आयोजित किये जायेगें। गन्ना पर्यवेक्षक गन्ना विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे- गन्ना विकास की योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के साथ-साथ गन्ना फसल से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी भी देंगें। इन जानकारियो में मुख्य रूप से गन्ना बीज के सम्बन्ध में सुझाव, ट्रेन्च विधि से गन्ना वुबाई करने के लाभ, पेडी के फायदे, पेडी हेतु ध्यान रखने योग्य मुख्य सुझाव, लाल सड़न रोग का नियन्त्रण एवं बचाव, गन्ना वुबाई, गन्ने के कीट एवं रोग प्रबन्धन की जानकारी देगें। वर्तमान में विभाग में चल रहे गन्ना सर्वे के साथ किसान पाठषाला का कार्य भी किया जायेगा। इसके लिये सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं गन्ना विकास निरीक्षको को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।


गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: