Translate

Friday, May 5, 2017

देर रात और  अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत

देर रात और  अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत।

फिरोजाबाद।थाना मक्खनपुर क्षेत्र हाइवे रोड पर देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली पर भूसा लेकर शिकोहाबाद जा रहे 45 वर्षीय मजदूर को कैंटर ने रौंदा। हुयी मौके पर मौत। थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया शव को भिजवाया गया पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल। बाद में हुयी शिनाख्त।

फिरोजाबाद।।थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल चौराहा एनएचटू रोड पर एक बाइक पर सवार चार लोग आये ट्रक की चपेट में। एक युवक की हुयी मौत। उम्र करीब 25 वर्ष है। अन्य घायलो को आसपास के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी थाना प्रभाऱी सिरसागंज देवेन्द्र बघेल ने दी। साथ ही बताया अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

रिपोर्ट कश्मीर सिंह  फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो चीज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: