Translate

Wednesday, May 24, 2017

भलाई बनी जाँन की मुसीबत

भलाई बनी जाँन की मुसीबत

उन्नाव। पडो़सी युवक की बेटी की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक नहाते समय गहराई में जाकर डूब गया। गोताखोरों की मदद से साथियों ने शव को मशक्कत के बाद बाहर निकाला तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सदर कोतवाली के मोहल्ला लोधनहार के रामपाल लोधी की पुत्री सुनीता की गंभीर बीमारी की वजह से मौत हो गयी थी। मंगलवार को परियर घाट पर उसका अंतिम संस्कार होना था। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सकरन गांव निवासी उमाकांत तिवारी (38) पुत्र रामखेलावन वर्तमान में रामपाल के घर के बगल में रहता है। जिसके चलते वह भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परियर घाट पहुंचा। चिता ठंडी होने के बाद सभी लोग गंगा नदी में स्नान करने लगे। उमाकांत भी स्नान के लिए नदी में उतरा और अचानक गहराई में चले जाने से डूबने लगा। जब तक अन्य लोगों की नजर पड़ती वह नदी में समा गया। गोताखोरों की मदद से लोगों ने मशक्कत के बाद कुछ दूरी पर शव खोज निकाला। जैसे ही शव बाहर आया हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवाश हो गए।
कृष्ण कान्त तिवारी
ब्यूरो चीफ उन्नाव
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: