Translate

Monday, May 29, 2017

एक नज़र राजस्थान ।। अक्रॉस टाइम्स

***प्रन्यास मण्डल के अध्यक्ष एक दिवसीय दौरे पर 30 को भरतपुर में****

राजस्थान।।भरतपुर।राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मण्डल के अध्यक्ष श्री शिवदयाल शर्मा एक दिवसीय भरतपुर भ्रमण पर 30 मई को आयेंगे। निजी सहायक ने बताया कि श्री शर्मा 30 मई को प्रातः 9 बजे जेकेजे कॉलेज में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में भाग लेंगे तथा सांय 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
    --/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

***जिला एम्पावर्ड कमेटी की बैठक 30 को**

राजस्थान।।भरतपुर। जिला उद्योग केन्द्र की राजस्थान सिंगल विन्डो अधिनियम के तहत जिला एम्पावर्ड कमेटी की बैठक जिला अधिकारी डॉ0 एन के गुप्ता की अध्यक्षता में 30 मई को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

--/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

** जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 30 को***

राजस्थान।।भरतपुर।।जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक जिला अधिकारी डॉ0 एन के गुप्ता की अध्यक्षता में 30 मई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

--/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

*** जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक 30 को****

राजस्थान।।भरतपुर।जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ0 एन के गुप्ता की अध्यक्षता में 30 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

--/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

****जिला पशु क्रूरता निवारण कमेटी की बैठक 30 को****

राजस्थान।।भरतपुर। जिला पशु क्रूरता निवारण एवं गौशाला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक जिला अधिकारी डॉ0 एन के गुप्ता की अध्यक्षता में 30 मई को सांय 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

--/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

*** जिला विद्युत समिति की बैठक 30 को ***

राजस्थान।।भरतपुर।जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद बहादुर सिंह कोली की अध्यक्षता में 30 मई को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

--/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

**जिला पर्यावरण समिति की बैठक 30 को**

राजस्थान।।भरतपुर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला अधिकारी डॉ0 एन के गुप्ता की अध्यक्षता में 30 मई को सांय 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

--/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

****जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक 30 को****

राजस्थान।।भरतपुर। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक जिला अधिकारी डॉ0 एन के गुप्ता की अध्यक्षता में 30 मई को सांय 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।

--/-/-/-/-/-/-/--/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-/-

****निःशुल्क भूमि का किया आवंटन****

राजस्थान।भरतपुर। जिला अधिकारी डॉ0 एन के गुप्ता ने एक आदेश जारी कर ग्राम गिरसे तहसील डीग को पशु चिकित्सालय के लिए पशुपालन विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित की है।आदेशानुसार ग्राम गिरसे के खसरा नं. 1279 रकबा 0.13 हैक्टे0 किस्म बारानी प्रथम में से 0.06 हैक्टे0 भूमि को खारिज करते हुए राजस्थान भू-राजस्व नियम 1963 के अन्तर्गत वर्णित शर्तों एवं अनुबंधों के आधार पर भूमि का आवंटन किया गया है।
कृष्ण कान्त शर्मा
प्रदेश संवाददाता
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: