Translate

Sunday, May 28, 2017

बिजली करंट से तीन झुलसे-एक आगरा रैफर

बिजली करंट से तीन झुलसे-एक आगरा रैफर।

थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर निवासी 29 वर्षीय मालती राठौर पत्नी वीनेश को आज सुबह घर में काम करते समय विद्युत करंट लग गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ से चिकित्सक ने नाजुक हालत के चलते आगरा रैफर कर दिया। वहीँ दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरोली निवासी 25 वर्षीय पिंकी पत्नी विजय बहादुर को करंट लग गया। तीसरी घटना में आज सुबह ही 32 वर्षीय सरिता देवी पत्नी राजीव को करंट लग गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
कश्मीर सिंह  ब्यूरो चीफ फ़िरोज़ाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: