Translate

Wednesday, May 24, 2017

जानवरों के अवशेष मिलने से मचा हडकँप

जानवरों के अवशेष मिलने से मचा हडकँप

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद भी पुलिस गोवंशीय पशुओं की हत्या को नहीं रोक पा रही है। पुरवा, हसनगंज के बाद अब अजगैन थाना क्षेत्र के ग्राम जंसार के पास वन विभाग के जंगलों में 7 गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से आनन-फानन अवशेष दफना कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात की है।अजगैन थाना क्षेत्र के ग्राम जंसार के पास वन विभाग का काफी क्षेत्र खाली पड़ा है। मंगलवार सुबह दैनिक क्रिया को गए लोगों ने भौली-जंसार मार्ग पर रसेड़ा पुल के नीचे 7 गोवंशीय पशुओं के अवशेष और 500 मीटर की दूरी पर शरीर के बाकी हिस्से व खाल पड़ी देखी। कुछ ही देर में सैकड़ों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसे कसाइयों की करतूत बता हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिला लोगों को शांत कराया और पशु चिकित्साधिकारी जावेद आलम को बुलाकर सैंपल भरवाए और जेसीबी बुलाकर शव जमीन में दफना दिया। एसओ एपी ¨सह ने बताया कि अज्ञात लोगों के के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments: