Translate

Friday, May 5, 2017

दुल्हन पक्ष ने शादी के दौरान की दूल्हे की धुनाई

**** दुल्हन पक्ष ने शादी के दौरान की दूल्हे की धुनाई *****

***** आरोप-दो लाख रूपए की कर रहे थे दहेज़ में मांग ****

***** डायल 100 को दी सूचना-अब दोनों पक्ष है थाने में। ******
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एटा रोड स्थित आरडी फ़ार्म हाउस में दो शादियां हो रही थी। दोनों का वीडियो कैमरा एक ही तय हुआ था। एक ही खानदान के दो दूल्हे थे। इसी दौरान आगरा से आये दुल्हन पक्ष को उस वक्त गुस्सा आ गया। जब काफी देर तक वीडियो कैमरे वाले ने उसका नम्बर नहीं लिया। दुल्हन पक्ष ने खुद को अपमानित महसूस कर दूल्हे व् उसके परिजनों की धुनाई कर दी और डायल 100 को फ़ोन पर सूचना दी।देखते ही देखते शादी की खुशियां काफूर हो गयी। अब मामला थाने पहुँच गया है। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया है तो दूल्हे ने भी शादी न करने का फैसला लिया है।दुल्हन पक्ष का कहना है दहेज़ में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। गेस्ट हॉउस में बंद भी कर दिया था। इस बारे में थाना प्रभारी शिकोहाबाद सोमपाल सैनी ने बताया दोनों पक्षों में से किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। थाने में बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट  कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ अक्रॉस टाइम हिन्दी समाचार पत्र फ़िरोज़ाबाद 9917086925

No comments: