Translate

Wednesday, May 24, 2017

पुलिस ने रूकवाई नाबालिग लडकी की शादी

पुलिस ने रूकवाई  नाबालिग लडकी की शादी

नाबालिग लड़की की शादी करना परिजनों को भारी पड़ गया। शिकायत पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर परिजनों को कानूनी पाठ पढ़ा शादी रुकवा दी। इससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और बराती व घरातियों की खुशियों धरी रह गईं।औरास थानाक्षेत्र के खड़वल गांव निवासी रत्तीलाल ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी थानाक्षेत्र के ही बघौड़ा गांव निवासी नन्हेलाल के बेटे अशर्फ ीलाल से तय की थी। 14 मई को वधू पक्ष के लोग वर पक्ष के घर जाकर तिलक भी चढ़ा आए थे। सोमवार को बारात आनी थी। दोनों पक्षों के घरों में रिश्तेदार पहुंचने लगे थे। बारात को लेकर जोरदार तैयारियां चल रहीं थीं। लड़की के यहां मिष्ठान आदि तैयार किया जा चुका था। कारीगर भोजन की तैयारी कर रहे थे। उधर, बराती लड़की पक्ष के यहां पहुंच गए थे। शादी की रस्म आगे बढ़ती इससे पहले ही सोशल वर्क वेलफेयर से आशीष कुमार मिश्र व प्रीती औरास थाने आ धमके और थानाध्यक्ष सियाराम को लेकर लड़की के दरवाजे पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से लड़की की कम उम्र बताकर शादी रुकवा दी और लड़की से भी बात की। इस पर लड़की ने कहा कि उसकी पसंद की शादी हो रही है लेकिन नाबालिग होने से उसकी खुशियां धरी की धरी रह गईं। दोनों पक्षों के रिश्तेदार बिना बारात के अपने-अपने घर चले गए।
कृष्ण कान्त तिवारी
ब्यूरो चीफ उन्नाव
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार

No comments: