Translate

Tuesday, May 25, 2021

विवाद में पत्नी की चाकू मार हत्या करने वाले पति ने खुद को भी किया घायल

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दलेलपुर में पति पत्नी के विवाद में पति ने पहले पत्नी को चाकू मार दिया, उसके बाद जब लोगों ने उसे भागते हुये देखा तो खुद को भी चाकू मार घायल कर लिया। गंभीर घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पति को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अखिलेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि थाना एका क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के दलेलपुर मजरा में एक शादी में करीब 48 वर्षीय सरला नामक महिला काम करने गयी थी लगभग साढे आठ बजे करीब। इसी दौरान उसका पति कुंवरपाल नामक व्यक्ति वहां अचानक पहुंचा और उसने सरला को चाकू मार दिया। जब लोगों ने देख लिया तो भागते समय खुद को भी चाकू मार लिया, महिला गंभीर घायल थी मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी। कुंवरपाल को तत्काल इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। यह जानकारी में आया है एक मकान बिका हुआ था इसी को लेकर दोनों में आपस में विवाद चल रहा था वर्तमान में दोनों अलग अलग रह रहे थे सारे तथ्यों की छानबीन की जा रही है छानबीन करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट : सौरभ अग्रवाल
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: