न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में की गई कार्रवाई, सभी को कोर्ट में किया जाएगा पेश
संवाददाता, अक्रॉस टाइम्स
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने बुधवार, 21 अक्टूबर को न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में चार वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में रामसागर निवासी सरेली, कल्लू निवासी बंधीचक, मंटू निवासी मिर्गापुर और महफूज हुसैन निवासी सरैया ख्वाजा शामिल हैं। चारों तिलहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, रामसागर के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज, कल्लू के खिलाफ मारपीट, धमकी और नुकसान पहुंचाने, मंटू के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज तथा महफूज हुसैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र के नेतृत्व में किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, हरकिशोर मौर्य, मोहित कुमार, मो. मारूफ सहित थाना तिलहर के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों वारंटियों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment