Translate

Sunday, May 23, 2021

हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित होने के बावजूद भी बारात में चली गोली जिससे एक बाराती घायल

सीतापुर। चैनू पुरवा से बारात बीरम पुर गयी जहाँ पर लड़की पक्ष के लोगों ने नजायज असलहो से फाररिग की। बताते चले कि ग्राम बीरमपुर चौकी बड़ागांव थाना महोली में रात लगभग 1 बजे बारात में अवैध बड़े असलहा से गोली लगने से घायल हुआ सुजीत पुत्र सालिकराम बाराती इसकी सूचना थाना महोली को दी गयी हैं वही महोली प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कर रही है जबकि जो गोली चलाई गयी है वह लोग लड़की पक्ष के लोग है ऐसे मे सवाल उठता है कि सरकार कोरोना महामारी के चलते शादी बारात में 25 लोग से अधिक नही होने चाहिए वही जानाती व बाराती की संख्या अधिक नजर आयी और वही कोरोना जैसी घातक महामारी का पालन नहीं किया गया।

रिपोर्ट : अजय सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: