Translate

Wednesday, October 21, 2026

सपा के संभावित प्रत्याशी राज कुमार रावत ने पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा से की मुलाकात

संवाददाता अक्रॉस टाइम्स
तिलहर, शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी, 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी एडवोकेट राज कुमार रावत (पासी) ने मंगलवार को तिलहर के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बंद कमरे में राजनीतिक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, पुवायां और तिलहर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद एडवोकेट राज कुमार रावत ने कहा कि रोशन लाल वर्मा जी हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनका अनुभव और मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। उनसे आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। वहीं, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से मिलना अच्छा लगा। संगठन हित में इस प्रकार का संवाद लगातार होना चाहिए। बताते चलें कि एडवोकेट राज कुमार रावत पिछले कई महीनों से पुवायां विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और पासी समाज सहित सभी वर्गों में उनकी सक्रियता देखी जा रही है। उनकी इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है।

No comments: