Translate

Tuesday, May 25, 2021

विवाहिता ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

आगरा। थाना जगदीशपुरा के क्षेत्र अलबतिया रोड पर स्थित जवाहर नगर में मृतका नाजो उम्र 24 वर्ष नाजो की शादी को 6 वर्ष हुए थे। और दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की थी। फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की लोहामंडी सीओ मैं फोर्स मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जानकारी के मुताबिक मृतक नाजो पत्नी शाहरुख के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं थे। काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था।मृतक नाजो की दादी सास ने बताया नाजो अपने देवर के साथ पांच दिन पहले घर से चली गई थी। दो दिन पहले लौट कर आई थी। दादी सास ने बताया मैं घर पर नहीं थी।अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। जब सुबह मृतका का पति घर पर आया तो उसने नाजो को घर पर मृत अवस्था में पाया गया।

रिपोर्ट : सोनू सिंह 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: