Translate

Thursday, May 27, 2021

मिशन 296 वी देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती समारोह नगला उदना जलेसर एटा में हुआ संपन्न

एटा। राष्ट्र निर्माण संघ के तत्वाधान में 296 वी माता अहिल्याबाई होलकर राष्ट्रीय जयंती उत्सव समारोह जलेसर एटा के ग्राम नगला उदना में मनाया गया। आरएसएस खंड कार्यवाह विनोद कुमार जी जलेसर , जीतू बघेल एक्टर और योगेश बघेल जलेसर , सोनू धनगर नोआबाद ,सोनू धनगर नगला उदना, नत्थू सिंह बघेल , प्रेम सिंह बघेल नगला उदना,सुनील बघेल व अन्य माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाते हुए और सभी देशवासियों से अपील है कि 31 मई को अपने अपने घर शाम को 21 दीपक अवश्य जलाएं। धनगर समाज के संगठन पर अधिक से अधिक बल दिया गया जब तक आपका संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक आप राजनीति में या किसी भी स्तर पर पहुंचने में सक्षम नहीं हो पाएंगे बार-बार आपसे संगठन के लिए निवेदन के साथ राष्ट्र निर्माण संघ को मजबूत करने पर बल प्रदान किया गया और उस संगठन के द्वारा गरीब और बेसहारा कन्याओं के लिए मदद करने का भी आश्वासन दिया गया निकट भविष्य में ऐसी बहुत सारी क्रियाएं संगठन के द्वारा संचालित की जाती रहेंगी और आने वाले समय में बेसहारा गरीब शोषित मजदूर व्यक्तियों का सर्वांगीण विकास के लिए संगठन कार्य कर्ता रहेगा।

रिपोर्ट : बी एस बघेल
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: