आगरा।। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री राम जी लाल सुमन जी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमवती सुमन (पूर्व अध्यक्ष,जिला पंचायत आगरा) का निधन लम्बे इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल गुड़गांव में प्रातः11:30 को हो गया।अंतिम संस्कार 13 जुलाई प्रातः10 बजे ताजगंज मोक्षधाम आगरा पर सम्पन्न होगा।श्रीमती सुमन अत्यंत मृदुभाषी व्यवहार कुशल महिला थी।52 वर्ष के विवाहित जीवन में उन्होंने सामाजिक एवं राजनीतिक रूप हर कदम पर सुमन जी का भरपूर सहयोग किया। उन्होंने अपने पीछे सम्पूर्ण भरा पूरा परिवार छोड़ा है उनके पुत्र रंजीत सुमन पूर्व विधायक जलेसर एवं तीन विवाहित पुत्रियां हैं।
आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment