Translate

Friday, July 27, 2018

स्टेशन मास्टर को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर। रास्ते मे तोड़ा दम

बरहन। थाना बरहन के चमरौला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करके वापिस लौट रहे स्टेशन मास्टर राजवीर सिंह को टैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही 100 डायल व क्षेत्रीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया।उपचार को जाते समय घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मामला बरहन के गोहिला रेलवे अंडरपुल का है। राजवीर सिंह पुत्र मनीराम निवासी जरारा फ़िरोज़ाबाद चमरौला रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर नियुक्त थे।आज जब वह अपनी ड्यूटी सुबह 8 बजे खत्म करके अपने गांव जरारा फिरोजाबाद वापिस अपनी बाइक से लौट रहे थे। अचानक आगे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस ने आगरा उपचार के लिए भेजा। रास्ते मे ही घायल ने दम तोड़ दिया।मृतक राजवीर सिंह पुत्र मनीराम निवासी जरारा फीरोजाबाद का रहने वाला था। मृतक की उम्र लगभग 58 वर्ष थी। उन्होंने अपने पीछे 2 पुत्र और एक बेटी को छोड़ा है। बड़ा पुत्र गुरुगांव में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है।छोटा पुत्र रवि आगरा में पढ़ाई कर रहा है। उनकी पुत्री तलाक शुदा है, जो अपने पिता के साथ जीवन यापन कर रही थीं।घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा गया है।

आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: