Translate

Friday, July 27, 2018

नगला दयाली में दबंगों ने पशु बांधकर विद्यालय पर किया कब्जा

आगरा।।  विकास खण्ड खंदौली स्तिथि ग्रामपंचायत खाण्डा के प्राथमिक विद्यालय नगला दयाली का बुराहाल है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में अपने जानवर बांध रखे हैं। पशु विद्यालय को गंदा कर रहे हैं। और सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लग रहे हैं। स्कूल में जानवर बांधने से रोके जानें पर दबंगों द्वारा आम लोगों को धमकाया जाता है। शिक्षा के इन मंदिरों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों की लापरवाही के चलते ग्रामीण स्कूल परिसर में कब्जा जमाते जा रहे हैं। विद्यालय की चाहरदीवारी टूटी पड़ी है। जानवर बांधने से स्कूल परिसर में गंदगी भरी पड़ी है। ऐसा नहीं कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बारे में जानते नहीं हैं। लेकिन वे जानकार भी अनजान बने हुए है। विद्यालय इंचार्ज सुनीता डाबर का कहना है कि जब ग्रामीणों से शिकायत की है लेकिन दबंग लोग अपने से बाज नहीं आते। यही कारण है कि दिनों दिन शिक्षा का स्तर गिरता चला जा रहा है और ग्रामीण स्कूलों पर कब्जा जमाते चले जा रहे है। अब देखने वाली बात होगी कि दवंगों के खिलाफ शिक्षा विभाग क्या कार्यवाही करता है।

आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: