Translate

Friday, July 27, 2018

बरसते पानी मे श्रद्धालुओ ने गंगा के शीतल जल मे जमकर डुबकी लगाई

कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज ब्रह्मावर्त घाट समेत अन्य कच्चे पक्के घाटो पर हजारो श्रद्धालु ने गंगा की शीतल धारा मे डुबकी लगाई। बाद किया दान पुण्य और की मन्दिरों मे पूजा अर्चना। गुरू पर्व था सो लोगो ने अपने माने हुए गुरू  जनो के चरण वन्दना कर आशीष प्राप्त किया। और उन्हे अपनी श्रद्धानुसार दान दिया बताते चले की इस पूरी दुनिया को बनाने वाले जिसे परमात्मा कहते है वे भी गुरू जैसे महान शब्द के आगे नतमस्तक हो जाते है। माता को छोड सभी गुरू के सामने अपने मन और मस्तक को नवाते है।

No comments: