Translate

Tuesday, July 31, 2018

पंखे में करंट आने से युवक की हुई मौत। घर में मचा कोहराम

आगरा। बरहन थाना अंतर्गत खाण्डा में उस समय हाहाकार मच गया जब राकेश कुशवाह पुत्र लाखन सिंह की पंखे में करंट आने से मौत हो गई। मामला आगरा जनपद के थाना बरहन क्षेत्र के खाण्डा का है। देर  रात 25 वर्षीय राकेश अपने पंखे को घर मे रख रहा था। तभी अचानक पंखे में बिजली का करंट आने से मौके पर ही मौत हो गई। जब मृतक की पत्नी को मालूम हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बाद ही अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने पंखे से तार को हटाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।और मृतक का पंचनामा भर उसके शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीँ उसकी मौत से परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चें है जिनकी उम्र लगभग 3 और 2 वर्ष है। उनको नहीं पता कि उनके पापा इस दुनिया को छोड़ चुके हैं। वहीं मृतक की पत्नी का रो रोकर वेहोश हो जाती है।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: