आगरा।। जनपद के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला नीम नगला अर्जुन गांव में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब शौच के लिए जाते ग्रामीणों ने फांसी के फंदे पर झूलते युवक युवती के शव को देखे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल खंदौली पुलिस को दी। खंदौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में दोनों शवों को नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक युवक की जेब से दो मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई। तो वहीं संभावना जताई जा रही है कि मरने वाले दोनों प्रेमी प्रेमिका है प्रारंभिक तौर पर जांच पड़ताल में लड़की शादीशुदा बताई जा रही है। जबकि लड़का अविवाहित है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक युवती जनपद मथुरा के रहने वाले हैं ।मथुरा के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका ने ताजनगरी आगरा खंदौली में अपनी प्रेम कहानी का अंत क्यों कर दिया। इस बात की जांच पड़ताल खंदौली पुलिस कर रही है। मृतक गोकिलिश पुत्र भगवानसिंह निवासी अढ़ीग थाना गोवर्धन जिला मथुरा व मृतका बबीता पुत्री बलवीर सिंह निवासी बुर्ज थाना बलदेव मथुरा बताये जा रहे हैं। मृतका के भाई सोहन सिंह का कहना है कि रुवी वविता की शादी आठ फरवरी 2018 को नगला रामताल छटीकरा वृंदावन मथुरा में की थी। उसकी तबीयत खराब होने पर एक महीने से बुर्ज बलदेव गांव में रह रही थी। रात अचानक दो बजे से गायब हो गई। इधर-उधर काफी खोजबीन की तब तक सुबह हो चुकी थी। जैसे ही सुबह हुआ तो 7 बजे थाना खंदौली से फोन से सूचना मिली थी। कि आपकी लड़की ने एक लड़के के साथ नगला नीम में आत्महत्या कर ली है। साथ ही बलवीर सिंह का कहना है कि मैं उस समय अडिंग गोवर्धन में रह रहा था। बीस साल से भगवान सिंह के यहां ट्रैक्टर चला रहा हूं। उनकी खेती-बाड़ी को भी संभालता हूं। भगवान सिंह मेरा भांजा है गोकिलिश भांजे का लड़का है बताया गया है।
तो वहीं लड़का के परिजनों का आरोप है कि आॅनर किलिंग की आशंका बताई जा रही है। खंदौली में मिले जिस हालत में ये दोनों शव मिले। उससे ऑनर किलिंग की आशंका भी प्रतीत हो रही है। वहीं चर्चा तो ये है कि दोनों के बीच काफी सालों से प्रेम संबंध थे। जिसकी भनक परिवारी जनों को लग चुकी थी। हत्या कर शव पेड़ पर लटका कर आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। थाना खंदौली पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ भी साफ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
No comments:
Post a Comment