Translate

Sunday, July 1, 2018

आरोपी को गिरफ्तार न करने के विरोध मे थाने का किया घेराव

कानपुर से मधुकर मो घे की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर। सम्भावित सुपरवाइजर संघर्ष समिति द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कलक्टर गंज का घेराव किया गया। औऱ घटना का विरोध किया गया इस मौके पर सुपरवाइजर संघर्ष समिति का0 न0 नि0 उ0प्र0 के संयोजक मो0 उस्मान अली ने बताया की हरिजन कालोनी बिरहाना रोड पर सफाई कार्य के दौरान सैनेटरी सुपर वाइजर राम सहाय पर स्थानीय अपराधी किस्म के पिंटू पुत्र ओम प्रकाश ने जबरन गाली गलौज करते हुऐ जानसे मारने की धमकी दी। बिरोध करने पर सरिया लेकर दौड़ा लिया।लोगो के मुताबिक समय रहते यदि साथी कर्मचारियों ने पकड़ न लिया होता तो बडा हादसा हो जाता। संघर्ष समिति ने कहा है कि यदि दोषी को जल्द गिरफ्तार न किया गया और सख्त कदम उठाया गया तो दी गयी चेतावनी के मुताबिक संघर्ष बढ भी सकता है  फिलहाल यह कहना गलत न होगा इस घटना से पूरे शहर के सुपर वाइजरो में काफी रोष  व्याप्त है।इस मौके पर बबलू ,सागर मुन्ना बाल्मीकि मो0,वसीम हैदर  विजय कुमार, निजामुद्दीन ,रमन, अनिल कुमार, सुनील कुमार  रमेश कुमार, ओम प्रकाश, आंतत राम,मो0 हनीफ ,राजेश कुमार, लक्ष्मी शर्मा, सागर मो0, साजिद राकेश दुबे सहित अनेक पद अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

No comments: