Translate

Monday, February 10, 2020

संत शिरोमणि रविदास की 643वीं जयंती धूमधाम से मनाई


शुक्लागंज,उन्नाव।। संत रविदास की 643वीं जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। इंद्रा नगर रविदास पार्क में रविदास जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास सेवा समिति इंद्रा नगर, गंगाघाट, उन्नाव के द्वारा रविदास मंदिर स्थित रविदास पार्क में सुबह पूजा-अर्चना हुई। और प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और साथ ही संत शिरोमणि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान  इंद्रा नगर रविदास पार्क में रविवार को रात्रि में रविदास जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाहर से आई राम कुमार एमएलसी, हरदोई की मंडली द्वारा राम तेरी गंगा मैली, मंच के कलाकारों  द्वारा सबका मन मोह लिया। और उपस्थित लोगों द्वारा तालियां, बजाकर  कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। और सुबह भंडारे का भी आयोजन किया गया। यह जानकारी मंडल के राजू गौतम ने दी है। इस दौरान  मंडल के संस्थापक राम आसरे,अध्यक्ष संतराम, उपाध्यक्ष धनीराम गौतम, प्रचार मंत्री बाल किशन गौतम, संरक्षक धर्मराज गौतम, उप महामंत्री राजू गौतम, कोषाध्यक्ष डॉ0 सुनील गौतम, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।


कुन्दन ब्यूरो चीफ उन्नाव
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: