Translate

Friday, August 2, 2019

विकास कार्यों को धीमी गति देने वाले अधिकारियों पर कसा जायेगा शिकंजा: जिलाधिकारी


उमाकान्त सक्सेना सह सम्पादक
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर।। जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में की गयी घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणाओं का मुर्हूत रूप दंे अधिकारी। विकास कार्यों को धीमी गति देने वाले अधिकारियों पर कसा जायेगा शिकंजा। उन्होंने बैठक में परियोजना प्रबन्धक राज्य सेतु निगम बरेली की अनुपस्थिति पाये जाने पर स्पष्टीकरण के दिये निर्देश। श्री सिंह ने शहीद ठाकुर रोशन सिंह के ग्राम नवादा दरोबस्त के पुल निर्माण की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत, ग्राम टिकरी विकास खण्ड ददरौल में राजकीय इण्टर कालेज की भौतिक प्रगति 7 प्रतिशत को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली बैठक में कार्य की प्रगति ठीक दशा में होनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने ग्राम मिश्रीपुर कान्हा गौशाला का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होंने कहा कि योगवेलनेस सेन्टर की स्थापना की भूमि तत्काल चिन्हित की जाए, विलम्ब होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। ग्राम संगेड़ी विकास खण्ड कलांन में राजकीय इण्टर कालेज की जमीन का निरीक्षण करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक व सी0एन0डी0एस0 को दिये। ग्राम ढका में राजकीय डिग्री कालेज के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। मण्डी समिति परिसर का आधुनिकीकरण जल्द से जल्द कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम बरौरा विकास खण्ड तिलहर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम सिउरा विकास खण्ड ददरौल के कार्याें में गति लाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। नवीन राजकीय नलकूप कटरा, तिलहर, पुवायाँ, ददरौल, सदर आदि के कार्य पूर्ण पाये जाने पर हैण्डओवर करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। श्री सिंह ने नवादा दरोबस्त में शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए शासन से धनराशि मांग कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। नवादा दरोबस्त में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष प्राक्कलन तैयार करने के निर्देष सम्बन्धि को दिये। उन्होंने मुक्ताकाशी जिम का निर्माण कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त श्री विद्याशंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री आर0पी0रावत, अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री दिनेश त्रिपाठी, प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री दिनेश शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments: