Translate

Friday, August 30, 2019

कर्नल ध्यानचंद के जन्मदिवस पर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन


कन्नौज।। सौरीख नगर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कई विद्यालयों के बालकों ने प्रतिभाग किया। तथा अपना दमखम दिखाया।जिसमें ,जूनियर विद्यालय सौरिख ,भारतीय इंटर कॉलेज सौरिख ,सेंट पॉल छिबरामऊ ,के विद्यालयों द्वारा हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।हॉकी कोच संजीव कुमार गौतम ने बताया इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर कर्नल ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया।हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है।हमारा उद्देश्य इस खेल को ऊंचाइयों तक ले कर जाना है।जिससे सौरीख नगर से कई प्रतिभाएं उभर कर आए। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय से आए। बच्चों के  बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।हॉकी के जादूगर कर्नल ध्यानचंद के जन्मदिवस को धूमधाम के साथ नगर में मनाया गया।

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: