राजीव कुमार कुशवाहा, अक्रॉस टाइम्स
शाहजहांपुर । थाना चौक कोतवाली पुलिस ने समय सीमा से पूर्व जनपद में प्रवेश करने वाले जिला बदर अपराधी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राईडर पुत्र रमेशचन्द्र, निवासी मोहल्ला नवादा इन्देपुर बुधवार रात मोहल्ला अजीजगंज में गर्रा नदी के किनारे खड़ा है और उसके पास अवैध तमंचा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि एडीएम न्यायिक के आदेश पर उसे 07.06.2026 को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे शहर में आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 228/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार रात 3:44 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment