Translate

Tuesday, August 27, 2019

धेवते का आया नानी पर दिल नानी अपने अपने ढाई वर्ष के बच्चे को छोड़ कर हुई फरार


आगरा। अजब प्रेम की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। रिश्‍ते के धेवते के साथ नानी की आंख लड़ी और घर में रखी रकम लेकर फरार हाे गई। महिला पर इश्‍क का भूत ऐसा सवार था। कि ढाई  वर्षीय बालक को घर पर छोड़ पति के कर्ज चुकाने की रकम लेकर भाग गई। मामले के अनुसार रिश्ते की परवाह ना कर अविवाहित धेवते का दिल नानी पर आ गया। थाना बरहन क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला अपने हाथरस निवासी रिश्ते के धेवते से नैन लड़ा बैठी। कुछ दिन पहले दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की आंखें लड़ी तो बातचीत शुरू हो गई। दोनों का मिलना जुलना बढ़ गया। दोनों पर इश्‍क का फितूर जब हावी हुआ तो 20 अगस्‍त को महिला का पति घर से बाहर किसी कार्य के लिए गया हुआ था। घर में 280000 रुपए की रकम रखी हुई थी, जोकि महिला के पति ने कर्ज चुकाने के लिए खेत का कुछ हिस्‍सा बेच कर जुटाई थी। घर की पूरी परिस्थिति की जानकारी महिला ने अपने प्रेमी को दे दी। सूचना पर प्रेमी उसके घर पहुंच गया और दोनों शाम को घर से भाग खड़े हुए। महिला अपने प्‍यार के चक्‍कर में ढाई वर्ष के अपने बेटे को छोड़ घर रखी रकम भी ले उड़ी। सप्‍ताहभर बाद अब जब महिला की तबीयत खराब हुई तो वापस घर आ गई और सारा आरोप प्रेमी पर डाल दिया। महिला के पति ने   थाना बरहन में मुकदमा दर्ज कराया है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: