बण्डा,शाहजहांपुर। बण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम नटिउरा में एक किसान के साथ जमीन पट्टे पर देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर रुपये हड़पने और मांगने पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम नटिउरा निवासी लियाकत अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने ग्राम अजोधापुर निवासी निर्मल सिंह से एक एकड़ जमीन 40 हजार रुपये में ठेके पर तय की थी। इसके लिए उन्होंने 25 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने उन्हें खेत में गेहूं की फसल नहीं बोने दी और खुद ही उस जमीन पर गेहूं बो लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और अपने दिए हुए 25 हजार रुपये वापस मांगे, तो आरोपी निर्मल सिंह ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और लाठी-डंडे दिखाकर वहां से भगा दिया। आरोपी ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। परेशान होकर पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है और अपने पैसे वापस दिलवाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment