Translate

Tuesday, August 20, 2019

कांग्रेस के बाहुबली नेता व पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन


रायबरेली।। पूर्व कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। तबियत खराब होने पर उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अखिलेश सिंह के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने 90 के दशक में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। कांग्रेस पार्टी से विवाद के चलते पार्टी छोड़ी फिर निर्दलीय विधायक बने। 2011 में पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने और 2012 में पार्टी के विधायक बने। आपको बता दें कि पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने 2014 में पीस पार्टी से विद्रोह कर पार्टी छोड़ दी थी और 2016 में अखिलेश सिंह ने कांग्रेस में अपने संबंधों के बल पर अपनी बेटी अदिति सिंह को कांग्रेस में शामिल करवाया और 2017 के चुनावों में बेटी को प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल हुई। विदित में याद हो कि रायबरेली को भले ही कांग्रेस का गढ़ माना जाता हो लेकिन जब पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने पार्टी छोड़ी तो रायबरेली सदर विधानसभा सीट से उनके अलावा कोई दूसरी पार्टी का नेता जीत नही सका। उनके निधन पर पूरे जनपद में शोक की लहर है। वहीं बाहुबली नेता कहे जाने वाले अखिलेश सिंह गरीबों के लिए मसीहा कहे जाते थे।और वह अपनी निजी कोठी में चौपाल लगाकर लोगो के हर मुसीबत का काट निकालते थे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: