Translate

Saturday, August 31, 2019

14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत अदालत का आयोजन


शाहजहाँपुर।। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नोडल अधिकारी (राजस्व विभाग) रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि दिनांक 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद धारा 138 पराक्रम्य लिखत अधिनियमक प्री लिटिगेशन वादों, बैंक वसूली वादों, पारिवारिक वादों, श्रम वादों भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी वादों, विद्युत वादों जल सम्बन्धी वादों एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर से सम्बन्धित वादों का सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार भी कराना सुनिश्चित करें ताकि आम जन मानस को इसका अधिक लाभ मिल सके। उपरोक्त तिथि को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक निर्णीत होने वाले वादों की सूची दो-दो प्रतियों में तैयार कराकर अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय को  30 अगस्त को सायं 03ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का कष्ट करें। साथ ही साथ तहसीलदार/चकबन्दी अधिकारी अपने अधीनस्थ समस्त नायब तहसीलदार/सहायक चकबन्दी अधिकारियों के न्यायालय में निर्णीत होने वाले वादों की सूची दो-दो प्रतियों में तैयार कराकर अपने न्यायालय की सूची के साथ संलग्न कर भेजने का कष्ट करें।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: