Translate

Saturday, August 31, 2019

लेखपाल की लापरवाही के कारण मृतक का निवास प्रमाण पत्र हुआ जारी


फिरोजाबाद।।जनसेवा केंद्र पर किये गए ऑनलाइन आवेदन की जांच में अपनी आख्या प्रस्तुत करने वाले लेखपाल विजेन्द्र यादव जो सैलई मौजा पर तैनात है की इसे घोर लापरवाही कहें या योगिराज में भ्रष्टाचार का एक जीता जागता उदाहरण जहां प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी सदर द्वारा मृतक का मूल निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया और फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र के आधार पर अपात्र आवेदन कर्ता को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा। खुलासा होने पर लेखपालों सहित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। यदि विश्वसनीय सूत्रों की माने तो बड़े पैमाने पर यह खेल कई दिनों से खेला जा रहा है जिसकी निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ जांच हो तो कई विभागीय अधिकारी फंसते हुए नज़र आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसील फिरोजाबाद के अंतर्गत  तेली वाली गली नाले की पुलिया निवासी अकील पुत्र जमील अहमद की मृत्यु 15 दिसम्बर 2018 को हो चुकी है जनसेवा केंद्र के माध्यम से परिजनों ने तहसील से आवेदन किया तो 18 जनवरी 2019 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इसके बाद परिजनों ने सामान्य निवास प्रमाण पत्र के लिए तहसील में आवेदन कर दिया इस पर तहसील के सम्बंधित लेखपाल विजेन्द्र सिंह यादव ने अपनी रिपोर्ट लगा दी। लगाई गई असत्य रिपोर्ट के आधार पर अन्य अधिकारी भी संस्तुति करते रहे और उप जिलाधिकारी सदर फिरोजाबाद द्वारा प्राप्त आख्याओं के आधार पर सदर तहसील फिरोजाबाद से 8 अप्रैल 2019 को सामान्य निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। यह प्रकरण जब जिलाधिकारी फिरोजाबाद के संज्ञान में आया तो उन्होंने पूरे मामले की जांच उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा को सौंपी है।  जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच उपजिलाधिकारी सदर फिरोजाबाद से कराई जा रही है जांचोपरांत विधिअनुसार दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: