सौरभ अग्रवाल,अक्रॉस टाइम्स
सिरसागंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में समर में जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जनपद में प्रथम बार साइंस घर कार्यक्रम का आयोजन निःशुल्क रूप से जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर किया जा रहा है। जिसमें सप्तम दिवस पर कक्षा 9 के छात्र विवेक गोस्वामी ने कृषि में नमी पर आधारित अपने मॉडल के प्रस्तुतिकरण में बताया कि इस मॉडल के अंतर्गत किसान की समस्या का हल किया गया है बार किसान अपनी फसल को सही समय से पानी नहीं दे पाते जिससे कि उनकी फसल सुख जाती है इस मॉडल के अंतर्गत यदि किसी खेत की नमी समाप्त होगी तो स्वचालित रूप से खेत में पानी लगने लगेगा जिससे किसान की फसल को समय रहते उपयुक्त जल प्राप्त होगा और उसकी फसल नष्ट होने से बचेगी।
अश्वनी कुमार जैन ने विवेक गोस्वामी के मॉडल के रचनात्मक एवं क्रियाशील प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि साइंस घर में प्रतिदिन विद्यार्थी अपने नवाचार मॉडलों का प्रस्तुतिकरण करेंगे। इस अवसर पर साइंस घर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment