Translate

Wednesday, August 28, 2019

प्रियंका वाड्रा ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि


रायबरेली।। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार सुबह पूर्व कांग्रेस विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए रायबरेली पहुंची। अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को राजधानी के पीजीआई में निधन हो गया था। वे कैंसर से पीड़ित थे। प्रियंका यहां आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और रेल कोच फैक्ट्री जाएंगी। निजीकरण के खिलाफ संघर्ष कर रहे कर्मियों से मुलाकात भी करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा मंगलवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से लखनऊ पहुंची। जहां से सड़क मार्ग से सीधे रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह के लालूपुर चौहान गांव स्थित आवास पहुंची। प्रियंका ने अदिति के परिवारीजनों से मुलाकात की और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: