Translate

Saturday, August 31, 2019

सर्वेश सिंह को सेवानिवृत्त होने पर आज भावभीनी विदाई सम्मान समारोह का किया गया आयोजन


रायबरेली।। डलमऊ तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय में अहलमद फौजदारी के पद पर तैनात सर्वेश सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने पर  आज भावभीनी विदाई सम्मान समारोह का आयोजन तहसील डलमऊ सभागार में किया गया जिसमें मुख्य रूप से मौजूद उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव और उप जिलाधिकारी लालगंज जीत लाल सैनी ने कहा की कर्मचारियों द्वारा निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा तथा ईमानदारी के साथ किए गए कार्य कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो जाने के बावजूद भी भुलाए नहीं जा सकते उन्हें उनकी खुशी कर्मठता और ईमानदारी से जाना और पहचाना जाता है सेवानिवृत्त कर्मचारी सर्वेश सिंह को उपजिलाधिकारी डलमऊ और उप जिलाधिकारी लालगंज तथा तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी द्वारा प्रतीक चिन्ह और गीता देकर नम आंखों से उनकी विदाई की गईकार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय लेखपाल और अधिवक्ताओं तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी की कर्मठता एवं ईमानदारी से किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए पुणे विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए तथा उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से जीवन काल के अच्छे और सुख में व्यतीत होने की कामना की गई इस मौके पर दुर्गा प्रसाद शुक्ला शिवम सिंह राठौर रामपाल रामकुमार मौसम रामसरन विनीता सिंह भोला सिंह अंकुर कमलापति त्रिपाठी आदि के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: