Translate

Saturday, August 31, 2019

लालगंज स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह के सेवानिवृत्त होने पर साथी कर्मचारियो ने दी भावभीनी विदाई


लालगंज,रायबरेली।। रेलवे मे 37 वर्ष की सेवा करने के बाद लालगंज रेलवे स्टेषन अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर रेल विभाग के कर्मचारियो द्वारा स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रेल उपभोक्ता समिति लखनऊ मंडल सदस्य और पूर्व न्याय मंत्री गिरीष नारायण पाण्डेय के द्वारा की गयी।कार्यक्रम मे पूर्व विधायक अषोक सिंह ने विषिष्ट अतिथि के रूप मे षिरकत किया।पूर्व आईएएस केएस सिंह,पूर्व चेयरमैन बच्चा बाबू,समाजसेवी वासुदेस सिंह भी अतिथियो के रूप मे मौजूद रहे।कार्यक्रम का संयोजन रेल यूनियन के नेता विकास मणि त्रिपाठी के द्वारा किया गया था।वहीं एसके सिंह के सेवानिवृत्त होने पर साथी कर्मचारियो ने उनका जोरदार स्वागत किया।वास्तव मे एसके सिंह बहुत ही मिलनसार,कर्तव्यनिष्ठ एवं हंसमुख प्रवत्ति के अधिकारी थे।उनके रिटायरमेंट पर सैकडो कर्मचारियो ने माल्यार्पण कर उनका इस्तकबाल किया।साथ ही जीवन के उपयोग मे आने वाली उपहार सामग्री भी साथियो के द्वारा भेंट की गयी।इस अवसर पर बोलते हुये पूर्व विधायक अषोक सिंह ने स्टेषन मास्टर एसके सिंह को कर्तव्य निष्ठ अधिकारी बताते हुये कहा कि अन्य कर्मचारियो को भी एसके सिंह के सदाचार भरे आचरण से सीख लेना चाहिये।पूर्व मंत्री गिरीष नारायण पाण्डेय ने एसके सिंह को मिलनसार व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया और कहा कि वे जब जब रेलवे स्टेषन आये है एसके सिंह के द्वारा तत्परतापूर्वक सहायता की गयीहै।इस अवसर पर सुधीर तिवारी,जावेद,राकेषकुमार,अनिल कुमार, श्रीवास्तव, धनंजय सिंह,एसपी सिंह,परवेज ,सतीष सिंह,पीके सिंह,एमएम त्रिपाठी,सत्यम मिश्रा,सौरभ सिंह आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: