Translate

Saturday, August 31, 2019

दानेश्वर मंदिर धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की होती है मनोकामनाएं पूरी प्रभात साहू


रायबरेली।। जनपद में महराजगंज कस्बे के प्राचीन शुविख्यात दानेश्वर मंदिर धाम पर आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना दानेश्वर बाबा पूरा करते हैं। जिसकी बदौलत आज मेरी पत्नी लगातार तीसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर भारी बहुमत से विजई होकर चेयरमैन बनी है और दिन प्रतिदिन हमारे बिजनेस में भी इजाफा हो रहा है। जिसके लिए प्रभात साहू ने कस्बा सहित क्षेत्र की जनता को कोटि कोटि आभार व्यक्त किया है, तथा इस मंदिर पर उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब यह बयां कर रहा है कि, मंदिर परिसर से डलमऊ गंगा जी से जल भरने जाने वाले कांवरियों की संपूर्ण श्रद्धा व मनोकामना पूरी होती है। यह उद्गार आज कस्बे के सुविख्यात दानेश्वर मंदिर पर उपस्थित हजारों की संख्या में कांवरियों के जत्थे को चंदन का टीका लगाने के उपरांत मुंह मीठा करा कर जल भरने के लिए कांवरियों को रवाना करते समय भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य महाराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू व्यक्त कर रहे थे।आपको बता दें कि, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज कस्बे के रामेश्वर मंदिर धाम परिसर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं लगभग 350 कांवरियों का एक जत्था डलमऊ स्थित गंगा जी से पैदल जल भरने हेतु रवाना हुआ। जिसकी दूरी (आने-जाने की) लगभग 120 किलोमीटर की है। वहीं जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि, दानेश्वर धाम से वे लोग डलमऊ स्थित गंगा नदी में स्नान कर जल भरकर पुनः दानेश्वर मंदिर में आकर जलाभिषेक कर घर जाएंगे, तथा यह कार्य विगत कई वर्षों से ये कांवरियों द्वारा किया जा रहा है। जिससे कि, कांवरियों को भगवान की श्रद्धा प्राप्त होती है, और वे सभी कांवरियाँ इसी की बदौलत सुख, समृद्धि और कुशल जीवन यापन कर रहे हैं। कांवरियों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि, ऐसे पवित्र धाम पर पैदल चलकर जल भरकर लाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, और ईश्वर के सहयोग से ही ऐसे कार्यों का हो पाना संभव है। कांवरियों के जत्थे ने कहा कि,  वे ईश्वर से कामना करते हैं कि, वहां पर जाने वाले हर कांवरियाँ का उत्साहवर्धन व सच्ची श्रद्धा के तहत बाबा का आशीर्वाद सदैव मिलता रहा है और मिलता रहेगा। विदित हो कि, साईं लगभग 4:00 बजे जैसे ही कस्बे के दानेश्वर धाम से हजारों की संख्या में कांवरियों का जत्था रवाना हुआ तो एस आई विभाकर शुक्ला की अगुवाई में भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा तथा धनेश्वर मंदिर परिसर से ही गोले व पटाखों की आवाजों से पूरा महराजगंज कस्बा गुंजायमान हो गया। ऐसा लग रहा था कि, मानौ आज कस्बे में कांवरियों की बारात निकली हो और पूरा कस्बा इस जश्न के माहौल में डूबा रहा।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: